पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 42 साल का शख्स 16 अगस्त से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद मालूम चला कि उसे अपने दोस्त के साथ देखा गया था। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसने 10 फीट गहरे गड्ढे से अपने दोस्त की लाश बरामद कराई। इस हत्याकांड के पीछे उसने जो कहानी बताई, वो हैरान करती है।

पुणे, महाराष्ट्र. पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में 16 अगस्त से लापता 42 वर्षीय शख्स की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही जिगरी दोस्त ने किया था। मामला पैसों की उधारी से जुड़ा हुआ है। पुलिस की काफी खोजबीन के बाद मालूम चला था कि मृतक को अपने दोस्त के साथ देखा गया था। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसने 10 फीट गहरे गड्ढे से अपने दोस्त की लाश बरामद कराई। इस हत्याकांड के पीछे उसने जो कहानी बताई, वो हैरान करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेसीबी से कुचलकर मारा था
संतोष अंगरख की हत्या के आरोप में उसके दोस्त 37 वर्षीय गणेश पवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने जेसीबी से संतोष का कुचलकर मार दिया था। इसके बाद 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर लाश दफन कर दी थी। सीनियर पुलिस इंसेक्टर विवेक मुगलीकर ने बताया कि रहाटणी का रहने वाला संतोष अचानक गायब हो गया था। जब वो घर नहीं लौटा, तो उसके पिता को शक हुआ। उन्होंने गणेश के खिलाफ हाल में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब गणेश को उठाकर पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। 2 सितंबर को पु़लिस ने लाश बरामद की थी। हालांकि आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया जा सका। इस मामल में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

लॉकडाउन के कारण उधारी नहीं लौटा पा रहा था
संतोष ने बिजनेस के मकसद से गणेश से कुछ पैसे उधार लिए थे। लेकिन लॉकडाउन में बिजनेस बैठ गया और सारा पैसा डूब गया। गणेश बार-बार पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आरोपी ने बताया कि संतोष का अपहरण करने के बाद डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया था। फिर उसे जेसीबी से कुचल दिया। चूंकि संतोष के मोबाइल में आखिरी कॉल गणेश की ही थी, इसलिए पुलिस आसानी से उस तक पहुंच गई।