वानी पुलिस स्टेशन के अधिकारी वैभव जाधव ने कहा है कि मरने वाले सभी मजदूर थे। उन्हें शराब नहीं मिल रही थी, तो उन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया। तीन मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि बाकी 4 के परिजनों ने अधिकारियों को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। 

महाराष्ट्र । शराब की तलब मिटाने के लिए आठ मजदूरों ने सैनिटाइजर पी लिया। जिसके चलते उनकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब तक सात मजदूरों ने शनिवार की दोपहर दम तोड़ दिया। यह घटना विदर्भ क्षेत्र के वणी की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से शराब की दुकानें बंद हैं। शुक्रवार देर रात वणी गांव में 8 लोगों ने एक साथ बैठकर सैनिटाइजर पी लिया। जिनकी रात में ही तबीयत बिगड़ गई। परिजन सभी को जिला हॉस्पिटल लेकर गए, जहां शनिवार की दोपहर 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने सुनाई ये कहानी