मुंबई से एक शॉकिंग घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमिका ने ्अपने प्रेमी की चलते ऑटो में हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस थाने जाकर बोली-मैंने उसे मारा डाला उसने मुझे प्यार में धोखा दिया...आप गिरफ्तार कर लो।

मुंबई (महाराष्ट्र). कहते हैं प्यार दिल से होता है जिसमें शारीर की वासना नहीं होती है, वहीं अवैध संबंध का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ शारीरिक रिश्ते के लिए होता है। लेकिन प्यार में कोई क्राइम नहीं होता है, वहीं अवैध संबंध एक दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे जाता है। मुंबई से एक ऐसी ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 6 बच्चों की मां एक 26 साल के नौजवान के प्यार में इस कदर पागल हुई कि पति को छोड़ उसके साथ लिव इन में रहने लगी। दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह संबंध बनते रहे। फिर एक दिन इसी प्रेमिका ने चलते ऑटो में अपने प्रेमी की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीवानी महिला पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी वो
दरअसल, मुंबई पवई इलाके में रहने वाली जोहरा शाह नाम की महिला का अपने पति से अक्सर विवाद होता रहता था। वह पति से खुश नहीं रहती थी। एक दिन उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर 26 साल के लड़के रमजान शेख से हुई। जिसे देखते ही वह अपना दिल दे बैठी। फिर दोनों में धीरे-धीरे बात होने लगी और यह चैटिंग-बातें शारीरिक संबंध तक जा पहुंची। महिला युवक के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि पति को छोड़कर उसके साथ लिव-इन में रहने लगी। 

प्रेमी के झूठे वादे पर बसाना चाहती थी जिंदगी
महिला और युवक के कई बार शारीरिक संबंध बने और महिला ने अपने पति को हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया। साथ ही प्रेमी के साथ जिंदगी बसाने के सपने देखने लगी। हलांकि युवक ने भी शुरूआत में उससे झूठा ही सही लेकिन विवाह करने का वादा किया था। जब कभी महिला उससे शादी करने का कहती तो वो इस बात को टाल जाता था। महिला को लगने लगा था कि वह उसे धोखा दे रहा है।

चलते ऑटो में ऐसे की प्रेमी की हत्या
आरोपी महिला ने एक दिन प्रेमी से पुलिस थाने चलने का बोली और युवक भी मान गया और दोनों ऑटो से थाने जाने के लिए निकल गए। लेकिन बीच रास्ते में युवक का मन बदल गया और ऑटो मोड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ, तभी महिला ने अपने दुपट्टे से युवक का गला घोंट उसकी हत्या कर दी। उसे मारने के बाद वह सीधे पुलिस स्टेशन गई और अपना जुर्म कबूलते हुए सारी कहानी बयां कर दी।

यह भी पढ़ें-नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता: प्यार में मना किया तो शाहरुख ने जला दिया था जिंदा...5 दिन से तड़प रही थी

यह भी पढ़ें-मौत का Live वीडियो: क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला था मंजर