मुंबई पुलिस ने एक ऐसे हैवान को गिरफ्तार किया है, जिसने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आोरपी इतना बड़ा शैतान निकला की अपनी ही प्रेमिका की बेटी को पहले मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसकी लाश के साथ घंटों रेप किया।

मुंबई (महाराष्ट्र). दिल्ली के श्रद्धा वाकर मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जिस जघन्य तरीके से आफताब ने हत्या की है उसके बाद आरोपी की तुलना शैतान से की जा रही है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने विरार इलाके से एक ऐसे दरिदें को गिरफ्तार किया है। जिसने दरिंदगी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां एक आरोपी ने पहले तो अपने प्रेमी की बेटी की हत्या की। इसके बाद उसकी लाश के साथ रेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को ले गई चेन्नई पुलिस 
दरअसल, मुंबई के विरार पुलिस ने राजू मणि नायर नाम के आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। इसके बाद अगले दिन यानि आज शनिवार को आरोपी को चेन्नई के कोणामल्ली पुलिस को सौंप दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुंबई के पास मौजूद विरार के फुलपाड़ा इलाके के सुजाता अपार्टमेंट में किराए से रह रहा था। घटना के बाद चेन्नई पुलिस ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को पहले ही दे दी थी। जिसे विरार क्राइम ब्रांच ने गंभीरता से लिया और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। पता लगते ही आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। फिर वसई कोर्ट से ट्रांजिट वारंट लेकर आरोपी को सौंप दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला चेन्नई का है, जहां पिछले सप्ताह शनिवार को हैवान ने इस घटना को अंजाम दिया था। रेप और हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। बता दें कि आरोपी की प्रेमिका का कुछ दिन पहले अपने पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद महिला आरोपी प्रेमी राजू मणि नायर के साथ रहने आ गई। महिला के साथ उसकी 18 साल की बेटी भी आई हुई थी। क्योंकि आरोपी ने महिला की बेटी का ध्यान रखने का वादा किया था। लेकिन 12 नंबवर को महिला के बाहर जाते ही बेटी से उसका विवाद हुआ। इसके बाद उसका दबाकर हत्या कर दी और उसके शव के साथ बलात्कार किया। 

मां ने दरवाजा खोला तो सामने बिना कपड़ों के पड़ी थी बेटी की लाश
जब महिला घर लौटी तो घर पर ताला लगा हुआ था, उसे प्रेमी राजू को कॉल किया तो उसने भी फोन रिसीव नहीं किया। फिर महिला ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो उसकी बेटी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े नहीं थे। इसके बाद महिला ने तुरं पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। जब पोस्टमॉर्टम कराया तो बेटी के साथ रेप होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है वह मूल रूप से वह तमिलनाडू का ही रहने वाला है।

यह भी पढ़ें-आफताब से ज्यादा सनकी BF गिरफ्तार: गर्लफ्रेंड की एक झटके में काट दी गर्दन, लाश के पास बैठ बनाया खतरनाक Video