महाराष्ट्र के ठाणे शहर से शॉकिंग वारदात सामने आई है। यहां मां को बेटी का लड़के से दोस्ती करना नहीं था पसंद। इसके चलते मां ने दिखाई नाराजगी। गुस्साई बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दे दी खौफनाक मौत। मर्डर के बाद फरार हुए दोनो आरोपी। 

ठाणे (thane). महाराष्ट्र के ठाणे शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है (Thane news)। यहां एक महिला का शव उसके बंद घर से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया (maharasthtra news)। दरअसल महिला को उसकी बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खौफनाक मौत दे दी। वारदात के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। घटना जिले के मुंब्रा इलाके की है। पुलिस ने शव को बरामद करने के साथ उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच मुंब्रा पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंद घर में खून से लथपथ पड़ी थी बॉडी
मामले की जांच कर रहे मुंब्रा पुलिस थाने के सीनियर अधिकारी अशोक कडलग ने बताया कि महिला के किसी रिश्तेदार द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि वह अपना फोन नहीं उठा रही है। उसे किसी घटना की आशंका हुई। रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। आवाज लगाने पर भी जब महिला ने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो पुलिस ने उसके घर का दरवाड़ा तोड़ा तो वहां पीड़िता का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया (maharashtra crime news)। मृतका के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस के साथ पहुंचे रिश्तेदार ने बेटी का भी जिक्र किया जो कि वहां नहीं थी।

लड़के से दोस्ती करने पर लगाई थी फटकार
पुलिस ने बताया कि मृतका की बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेरहम हत्या को अंजाम दिया है। दरअसल मां को बेटी के अफेयर के पता चलने के बाद फटकार लगाई थी जिसके बाद बेटी अपनी मां से नाराज रहने लगी थी और मर्डर का प्लान बनाने लगी। उसके इस काम में बॉयफ्रेंड ने भी साथ दिया। बुधवार की रात मौका मिलने पर लड़की ने लड़के को घर बुला लिया जहां युवक ने महिला के ऊपर चाकूओं से हमला कर जान ले ली। युवक ने महिला के ऊपर कई बार हमला किया जिससे की पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनो आरोपियों ने घर को बाहर से लॉक किया और वहां से फरार हो गए (maharashtra updates)। 

मुंब्रा पुलिस ने बताया कि महिला का मृत शरीर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ फोरेंसिक टीम के द्वारा मौके से कई सबूत एकत्र किए गए है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े- बेशर्म बहू का शर्मनाक कांड: पहले न्यूड हालत में घंटों रिलेशन बनाए, और फिर...