महाराष्ट्र के ठाणें में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शराब के पैसे नहीं मिलने पर गुस्साए आरोपी ने अपनी चाची पर हमला कर दिया। इसके बाद थाने पहुंच खुद अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट।

ठाणे (thane). महाराष्ट्र के ठाणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शराबी भतीजे ने ऐसा खौफनाक काम कर दिया जिससे की इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। दरअसल शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। मामले की जांच वागले ईस्ट थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब पीने को मांगे पैसे, नहीं मिले तो कर दिया हमला
घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी भतीजे (38 वर्ष) ने शराब पीने के लिए अपनी चाची (79 वर्षीय) से रुपए मांगे जिस पर महिला ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी गुस्सा गया और उसने अपनी ही चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना सोमवार की देर रात को हुई थी। जानकारी में सामने आया कि आरोपी अपनी चाची के साथ ही रहता है। महिला पर हमला करने के बाद युवक को अपनी गलती का एहसास होने के बाद वह नजदीक के पुलिस थाने पहुंचा और अपना गुनाह पुलिस को बताया। उसकी बात पुलिस एक बार को तो हक्की बक्की रह गई। और तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंची।

महिला को भर्ती कराया, आरोपी हुआ अरेस्ट
युवक के बयान व मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची,जहां देखा पीड़ित महिला लहूलुहान हालात में पड़ी थी। महिला को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वहीं महिला के बयान के बयान देने के बाद पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या करने के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े- लखनऊ में जज समेत उनके परिवार पर जानलेवा हमला, जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने यूं दिया वारदात को अंजाम