महाराष्ट्र के ठाणे जिला के 33 साल के मैकेनिकल इंजीनियर को ओमिक्रोन का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें अस्पताल में आइसोलेट कर रखा गया था।

मुंबई: कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) का संक्रमण भारत में भी फैल गया है। देश में इसके 23 संक्रमित मिले हैं। ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए सभी अंतरराष्ट्र एयरपोर्ट पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। खतरे वाले देशों से आने वालों की कोरोना जांच (RT PCR Test) कराया जा रहा है। इस बीच एक राहत भरी खबर आई है। महाराष्ट्र में मिले ओमिक्रोन के पहले मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल से मिली छुट्टी
महाराष्ट्र के ठाणे जिला के 33 साल के मैकेनिकल इंजीनियर को ओमिक्रोन का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें अस्पताल में आइसोलेट कर रखा गया था। कल्याण डोंबिवली के नगर आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने कहा कि युवक को 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। इसके बाद फिर से उसका टेस्ट होगा। 

23 नवंबर को आया था दिल्ली
33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा था। यहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था। इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उसे हल्का बुखार था, लेकिन कोविड-19 के कोई अन्य लक्षण नहीं थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में युवक के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे डोंबिवली स्थित एक देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य देशों में सामने आए कोविड के नए स्वरूप को 26 नवंबर को ओमिक्रोन नाम दिया था। ओमिक्रोन को कोरोना के दूसरे वेरिएंट से अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। कोरोना वायरस में 32 से ज्यादा म्यूटेशन से यह वेरिएंट बना है। इसमें मानव शरीर के इम्यून सिस्टम को भी चकमा देने की ताकत बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

corona vaccine:ओमिक्रोन के खतरे के बीच देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 129.54 करोड़ हुआ

Omicron: WHO का दावा कि नया वैरिएंट वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोगों के लिए खतरनाक नहीं

Covid-19 New Variant: 5 से 14 साल के बच्चों में बढ़ रहा Omicron का खतरा, WHO यूरोप ने दी चेतावनी