यह मुठभेड़ गढ़चिरौली की भामरागढ़ तहसील में रविवार सुबह हुई थी। पुलिस ने पोरयकोटी-कोरपर्शी जंगल में नक्सलियों की सूचना मिलने पर  सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस की जानकारी लगी तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शरू कर भागने की कोशिश की। जब जवानों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने दो जवान पर गोली दाग दी।

नागपुर. महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं, जबकि तीन घायल हो गए। जख्मी जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवानों ने पीछा किया तो नक्सलियों ने दाग दी गोली
दरअसल, यह मुठभेड़ गढ़चिरौली की भामरागढ़ तहसील में रविवार सुबह हुई थी। पुलिस ने पोरयकोटी-कोरपर्शी जंगल में नक्सलियों की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस की जानकारी लगी तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी शरू कर भागने की कोशिश की। जब जवानों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने दो जवान पर गोली दाग दी।

मुठभेड़ में यह दो जवान हुए शहीद
इस हमले में QRT के पुलिस उपनिरीक्षक धनाजी होमणे और जवान किशोर आत्राम हुए शहीद हुए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों की तलाशी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया है। इस मुठभेड़ में जो तीन जवान घायल हुए हैं उनकी हालत भी फिलहाल गंभीर बनी हुई है।