पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि महिला ने पहले अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की। इसके बाद घर के अंदर ही किचन में गड्ढा खोदकर पति का शव डाल दिया। इसके बाद गड्ढे को भर कर ऊपर से टाइल्स बिछा दी और वो इसी कमरे में प्रेमी के साथ रहने लगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी में महिला राशिदा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके प्रेमी अमित मिश्रा की तलाश में जगह-जगह छापेमारी करने में जुटी हुई है। 

मुंबई । महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति की हत्या की और फिर घर के किचन में गड़्ढा खोदकर उसका शव गाड़ दिया। हालांकि महिला की छह साल की बच्ची ने ये सब देख लिया। जिसने इस राज को घर के दूसरे सदस्य को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। यह घटना दहिसर पूर्व में रावलपाड़ा में यह घटना 12 दिनों पहले की है। हैरत की बात यह है कि जिस घर के किचन में महिला ने अपने पति का शव गाड़ दिया था, उसी घर में वो टाइल्स लगवाकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
हिसर पूर्व में रावलपाड़ा के खान कंपाऊंड में रहने वाले रइस शेख एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। वो काफी दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे। 25 मई को उनके दोस्तों ने इस बात की शिकायत पुलिस थाने में की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। इसी बीच रइस शेख की तलाश में उनके भाई मुंबई आए। उन्होंने भी अपने भाई के बारे पूछताछ शुरू की। तभी, आरोपी महिला की छह साल की बच्ची ने कहा है कि अंकल उसकी मां ने ही उसके पिता को मारकर किचन में गाड़ दिया है।

किचन में पति को दफना कर टाइल्स से ढंक दिया