राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में खचाखच भरी एक बस गुरुवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस सुरनकोट से जम्मू जा रही थी और इसमें निर्धारित संख्या से अधिक लोग सवार थे।

 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी-

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में 14 की हालत गंभीर बताई जाती है जिन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल भेजा गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)