तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले की एक 16 साल की लड़की ने स्कूल के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। उसने पेन से गर्भनाल काटा। पुलिस लड़की को गर्भवती बनाने वाले की तलाश कर रही है। 

चेन्नई। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 16 साल की एक लड़की ने स्कूल के शौचालय में बच्ची की जन्म दिया। उसने पेन की मदद से गर्भनाल काट दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद लड़की अपने क्लास में आकर बैठ गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना चिदंबरम शहर की है। गुरुवार को यहां के एक सरकारी स्कूल के शौचालय के पास नवजात का शव मिला था। भुवनागरी पुलिस को स्कूल प्रशासन ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। काफी छानबीन के बाद पुलिस यह पता लगाने में कामयाब रही कि बच्ची को 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने जन्म दिया था। 

बिना मदद के प्रसव के चलते हुई बच्ची की मौत
पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने यह कबूल कर लिया कि उसने ही बच्ची को जन्म दिया था। उसने कहा कि क्लास के दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद वह शौचालय गई और बच्ची को जन्म दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने पेन से खुद ही गर्भनाल काट दिया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि नवजात मृत पैदा हुआ था। वहीं, पुलिस को आशंका है कि नवजात की मौत बिना किसी मदद के प्रवस के चलते हुई होगी। 

यह भी पढ़ें- 5 की जगह अब 35 साल के लिए लीज पर मिलेगी रेलवे की जमीन, पीएम-श्री स्कूलों के लिए 27,360 करोड़ मंजूर

लड़की को गर्भवती बनाने वाले की पुलिस कर रही तलाश
पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद वह क्लास रूम में लौट आई थी। उसके परिजनों को इस बात का पता नहीं था कि वह गर्भवती है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने नाबालिग लड़की को गर्भवती किया। पुलिस ने लड़की के रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ की है। दूसरी ओर लड़की को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- कार की बैक सीट पर बैठे हैं और नहीं लगाया सीट बेल्ट तो कटेगा चालान, जल्द आने वाला है ये नियम