दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट (Dubai-Mumbai IndiGo flight) में नशे में धुत्त होकर दो लोगों ने साथी यात्रियों के साथ झगड़ा किया। फ्लाइट क्रू ने बीच बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

नई दिल्ली। दुबई से मुंबई आ रहे इंडिगो की फ्लाइट (Dubai-Mumbai IndiGo flight) में दो लोग नशे में धुत्त होकर गैलरी में चले गए। इसके बाद वे साथी यात्रियों से झगड़ा और गाली-गलौज करने लगे। फ्लाइट क्रू ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी दोनों ने दुर्व्यवहार किया। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों यात्री गल्फ से लौट रहे थे। उन्होंने ट्यूटी फ्री शॉप से शराब खरीदी थी। वे विमान में शराब पीने लगे। साथी यात्रियों ने आपत्ति की तो वे हंगामा करने लगे। एक आरोपी शराब की बोतल लेकर गलियारे में जाने लगा। फ्लाइट क्रू को दोनों यात्रियों के पास से बोतलें छीननी पड़ीं। मुंबई में लैंडिंग के बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आईपीसी की धारा 336 और विमान नियमों के तहत दर्ज हुआ केस
आरोपियों की पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमान नियमों के 21,22 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Big Breaking: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा, मानहानी मामले में जमानत भी मिली

फ्लाइट क्रू के चेतावनी के बाद भी दोनों पीते रहे शराब
इंडिगो ने कहा, "दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में पाया गया। उन्होंने फ्लाइट क्रू की कई चेतावनियों के बावजूद शराब पीना जारी रखा और फ्लाइट क्रू व साथी यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों को CISF के सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया गया था। नजदीकि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।" गौरतलब है कि यह विमान में उड़ान के दौरान यात्रियों द्वारा अनियंत्रित व्यवहार के चलते इस साल दर्ज होने वाला सातवां केस है।

यह भी पढ़ें- भारत-चीन बार्डर विवाद बहुत जटिल लेकिन कोई युद्ध नहीं चाहता न ही कोई चाहता है टकराहट...सीनियर डिप्लोमेट मा जिया ने नई दिल्ली में दिए संकेत