एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 26 अगस्त की देश विदेश की प्रमुख और बड़ी खबरें और जानिए ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में…
- मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक सुब्रमण्यम मलिक को पकड़ा गया है। वह छात्र वीजा पर टोरंटो के लिए उड़ान भरने जा रहा था। मलिक 2009 में 11 साल की उम्र में भारत आया था। पश्चिम बंगाल में रहकर उसने बीबीए की डिग्री हासिल की। 2021 में उसने अवैध रूप से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया। इसका इस्तेमाल कर उसने कनाडा का छात्र वीजा प्राप्त कर लिया था।
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source





- पाकिस्तान: बलूचिस्तान के मूसाखाइल इलाके के राराशाम में आतंकवादियों ने एक यात्री बस को रोका और 23 लोगों की हत्या कर दी।
- कोलकाता: महिला डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले की जांच के सिलसिले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट और वाइस प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ सीबीआई ऑफिस पहुंचे हैं।
- महाराष्ट्र: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को कल्याण कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
- दिल्ली: सोमवार सुबह शास्त्री पार्क इलाके में एक ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। फुटपाथ पर 5 लोग सो रहे थे। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
- त्रिपुरा: बाढ़ पीड़ितों को भारतीय वायुसेना द्वारा मदद दी जा रही है। IAF के Mi-17 और ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने रविवार को जतनबारी, शंकरपल्ली और गोमती जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई।
Scroll to load tweet…
- MV ITT PUMA नाम का जहाज कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाते समय सागर द्वीप से 90 समुद्री मील दक्षिण में डूब गया। हादसे की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और 11 लोगों की जान बचाई। इस दौरान सीजी डोर्नियर विमान के साथ सारंग और अमोघ जहाज का इस्तेमाल किया गया।
- गुजरात: मोरबी के धवना गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर बह रहे पानी को पार करते समय पलट गई। करीब 17 लोग फंस गए, इनमें से 10 को बचाया गया है। कलेक्टर केबी झावेरी ने बताया है कि बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
- केरल: अलपुझा के पास स्थित कायमकुक्कम में 70 साल की महिला के साथ रेप करने के आरोप में 29 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कनककुन्नू में रहने वाला धनेश है। उसने शनिवार रात महिला पर मिर्च पाउडर फेंककर उसके साथ रेप किया। उसने महिला से करीब सात तोले सोना चुराया। इसे बेचने की कोशिश करते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
