कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले महीने भारतीय नौसेना के 38 जवान भी इसकी चपेट में आ गए थे। लेकिन अब 12 जवान ठीक हो चुके हैं। वहीं, 26 का अभी भी इलाज चल रहा है। अब युद्ध पोतों और वॉरशिप पर तैनाती से पहले विशेष ऐहतिहात बरती जा रही है। नेवी वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।  

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले महीने भारतीय नौसेना के 38 जवान भी इसकी चपेट में आ गए थे। लेकिन अब 12 जवान ठीक हो चुके हैं। वहीं, 26 का अभी भी इलाज चल रहा है। अब युद्ध पोतों और वॉरशिप पर तैनाती से पहले विशेष ऐहतिहात बरती जा रही है। नेवी वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया, नेवी में अब कोरोना काबू में है। उन्होंने बताया कि 12 जवानों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, 26 का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी युद्धपोत पर तैनाती से पहले जवानों और अफसरों के स्वास्थ पर 14 दिन तक निगरानी रखी जा रही है। इसके बाद ही इन्हें तैनात किया जाता है। 

आईएनएस आंग्रे पर तैनात थे जवान
वाइस एडमिरल अशोक कुमार ने बताया कि मुंबई के तटीय इलाके में स्थित आईएनएस आंग्रे कैंपस में 38 जवान संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इसे सील कर दिया गया। इसके अलावा किसी भी वॉरशिप या सबमरीन पर कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

संपर्क में आए लोगों की भी हुई जांच
वाइस एडमिरल ने बताया, संक्रमित जवानों के संपर्क में जो लोग भी आए थे, उन्हें भी क्वारंटाइन कराया गया है। इसके अलावा सभी की जांच भी हुई। संक्रमण पर काबू करने के लिए क्वारंटाइन नियमों पर भी सख्ती बरती जा रही है।