ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टील प्लांट में गैस रिसाव के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्लांट के कोल केमिकल यूनिट में गैस का रिसाव हुआ। 

भुवनेश्वर. ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टील प्लांट में गैस रिसाव के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्लांट के कोल केमिकल यूनिट में गैस का रिसाव हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। प्लांट में गैस रिसाव से 4 की मौत हो गई। जबकि 6 बीमार पड़ गए। सभी को इस्पात जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब हालत स्थिर बताई जा रही है। 

सुबह 9.45 पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। यहां कोल केमिकल डिपार्टमेंट में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी गैस लीक हुई। इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां 4 कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया। 

राउरकेला स्टील प्लांट भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का पहला एकीकृत इस्पात कारखाना है। 10 लाख टन क्षमता वाले इस कारखाने को जर्मनी की मदद से लगाया गया था। अब इसकी क्षमता 19 लाख टन हो गई है। 1990 में प्लांट का आधुनिकीकरण किया गया। इसमें कुछ नई यूनिटें भी शुरू की गईं।