राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य नौ लोग घायल हुए हैं। 

जयपुर(Jaipur). राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य नौ लोग घायल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह लगभग पांच बजे मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर हुआ, जब एक जीप राजमार्ग पर खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मनोज, मोहन, पुनी देवी, नाजु देवी और पुष्पा देवी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि नौ घायलों को दौसा और सिकराय स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार जीप में सवार लोग साणोत पाली गांव के रहने वाले थे और हरिद्वार से लौट रहे थे।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]