भारत में कोरोना का कहर जारी है। इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी भी 50% लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जो लोग पहन भी रहे हैं, उनमें से 64% लोग मास्क से नाक नहीं ढकते। मंत्रालय ने यह जानकारी स्टडी के हवाले से दी।  

नई दिल्ली. भारत में कोरोना का कहर जारी है। इसके बावजूद कुछ लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी भी 50% लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। जो लोग पहन भी रहे हैं, उनमें से 64% लोग मास्क से नाक नहीं ढकते। मंत्रालय ने यह जानकारी स्टडी के हवाले से दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 8 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 9 राज्यों में 50 हजार से 1 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं, 19 राज्यों में 50 हजार एक्टिव केस हैं। 

50% लोग नहीं पहन रहे मास्क
मंत्रालय के मुताबिक, देश में आधे लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। यह स्टडी 25 शहरों में की गई है। इसके मुताबिक, जो 50% लोग मास्क पहनते हैं, उनमें से 64% अपनी नाक को नहीं ढकते। वहीं, 20% लोग अपने मास्क को मुंह से नीचे रखते हैं। जबकि 2% लोग मास्क को गर्दन पर फंसा लेते हैं। इन 50% में सिर्फ 14% ऐसे लोग हैं, जो मास्क ठीक से पहनते हैं। 

देश में 4000 से कम हुईं मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 2.76 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, 3874 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बुधवार की तुलना में गुरुवार को मौतें कम हुई हैं। देश में सबसे ज्यादा मौतें बुधवार को 4529 लोगों की जान महामारी से गई थी।