उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पैदल ही अपने घर लौट रहे मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंद दिया है। इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे। 

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पैदल ही अपने घर लौट रहे मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंद दिया है। गुरुवार तड़के हुई इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे मजदूर पैदल ही गुरुवार को मुजफ्फरनगर कोतवाली के सहारनपुर रोड पर पहुंचे थे, तभी एक रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे।