MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • 74वें गणतंत्र दिवस परेड में दिखी 'आत्मनिर्भर भारत' की झलक, दम दिखाने नहीं आया रूसी टैंक

74वें गणतंत्र दिवस परेड में दिखी 'आत्मनिर्भर भारत' की झलक, दम दिखाने नहीं आया रूसी टैंक

नई दिल्ली। 74वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिली। इस साल भारत में बने हथियारों को प्रदर्शित किया गया। किसी भी रूसी टैंक को परेड में शामिल नहीं किया गया। अर्जुन टैंक और नाग मिसाइल दिखाए गए।

2 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Jan 26 2023, 03:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
अर्जुन टैंक
Image Credit : Twitter

अर्जुन टैंक

75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन ने परेड में हिस्सा लिया। इसका आदर्श वाक्य 'साहसम् विजयते' है। अर्जुन टैंक को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से विकसित किया है। अर्जुन में 120mm का मेन गन, 7.62 mm का मशीन गन और 12.7mm का एंटी-एयरक्राफ्ट मशीन गन लगा है। टैंक को 1400 HP के डीजल इंजन से ताकत मिलती है। यह अधिकतम 70 km/h की रफ्तार से दौड़ सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
नाग मिसाइल सिस्टम
Image Credit : Twitter

नाग मिसाइल सिस्टम

17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की नाग मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी ने किया था। नाम मिसाइल टैंकों को नष्ट करने के लिए बना है। इसे DRDO ने तैयार किया है। मिसाइल का रेंज 5 किलोमीटर है। इस मिसाइल को टॉप अटैक मोड में भी फायर किया जा सकता है। 
 

37
ब्रह्मोस मिसाइल
Image Credit : Twitter

ब्रह्मोस मिसाइल

परेड में सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को भी दिखाया गया। यह अपनी श्रेणी में दुनिया का सबसे घातक मिसाइल है। इसे रोक पाना लगभग असंभव है। 
 

47
क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल
Image Credit : Twitter

क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल

लड़ाई के वक्त जंग के मैदान में सैनिकों को तेजी से भेजने की जरूरत होती है। क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल (QRFV) इसी काम के लिए बना है। परेड में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल का नेतृत्व 3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धतरवाल ने किया। इस 4x4 गाड़ी में 10 सैनिक सवार हो सकते हैं। इसमें 7.62mm का मशीन गन लगा हुआ है। इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है। 
 

57
शॉर्ट स्पैन ब्रिज
Image Credit : DD News

शॉर्ट स्पैन ब्रिज

परेड में कैप्टन शिवाशीष सोलंकी के नेतृत्व में 64 असॉल्ट इंजीनियर रेजिमेंट का 10 मीटर शॉर्ट स्पैन ब्रिज शामिल हुआ। इसे  डीआरडीओ द्वारा डिजाइन किया गया है। यह मिनटों में नहर या नालों को पार करने के लिए पुल बना सकता है ताकि सैनिकों, टैंकों और अन्य गाड़ियों को आगे भेजा जा सके। 
 

67
मोबाइल नेटवर्क केंद्र
Image Credit : Twitter

मोबाइल नेटवर्क केंद्र

परेड में मोबाइल माइक्रोवेव नोड और मोबाइल नेटवर्क केंद्र शामिल हुआ। कोर ऑफ सिग्नल के मोबाइल माइक्रोवेव नोड और मोबाइल नेटवर्क सेंटर का नेतृत्व 2 एएचक्यू सिग्नल रेजिमेंट के मेजर मोहम्मद आसिफ अहमद ने किया। इसका काम जंग के मैदान में सेना को संचार की सुविधा प्रदान करना है। 
 

77
बख्तरबंद वाहन
Image Credit : Twitter

बख्तरबंद वाहन

परेड में WHAP (पहिया वाला बख्तरबंद वाहन) शामिल हुआ। यह 8x8 वाहन है। नदी, नाला हो या पहाड़ या रेगिस्तान, यह हर तरह के दुर्गम इलाके में सैनिकों को पहुंचा सकता है। यह 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Purification Ritual: खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, राहुल गांधी ने SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग की
Recommended image2
'दीदी, मम्मी-पापा का ध्यान रखना...', रक्षाबंधन पर 17 साल के रोहित ने भेजा आखिरी मैसेज, और फिर...!
Recommended image3
'वॉटर बम' बन रहा चीन का मेगा डैम? नेपाल की तबाही के बाद भारत के लिए क्यों बढ़ा खतरा
Recommended image4
चंडीगढ़ से अगवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत, पेड़ से बांध लगाई गई आग, क्या हुआ था उस रात?
Recommended image5
Sonia Gandhi Book: सोनिया की किताब पर सियासत तेज, BJP ने कांग्रेस को घेरा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved