फरीदाबाद हिरासत से रिहा होने के बाद विधायक पानीपत में राज्यपाल आवास पर कार्यक्रम में पहुंचे तो भी पुलिस ने रोका और फिर हिरासत में ले लिया। 

75th Republic day: फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा को रोक दिया गया। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को समारोह स्थल पर ही रोक दिया गया और फिर उनको हिरासत में ले लिया। दरअसल, विधायक नीरज शर्मा जनहित के मुद्दों को अपने कुर्ते पर प्रिंट करा लिए थे और उसे पहनकर कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। पुलिस ने विधायक को देखा तो उनको गेट पर ही रोक दिया। बाद में विधायक ने सोशल मीडिया पर पुलिस के रोके जाने का वीडियो ऑनलाइन किया। फरीदाबाद हिरासत से रिहा होने के बाद विधायक पानीपत में राज्यपाल आवास पर कार्यक्रम में पहुंचे तो भी पुलिस ने रोका और फिर हिरासत में ले लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस एमएलए ने की आलोचना

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने ट्विटर पर उन्हें झंडा फहराने की अनुमति नहीं देने के लिए पुलिस की आलोचना की। उन्होंने लिखा: मुझे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मैं एक विधायक हूं और एक विधायक को भारतीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह 'सबका साथ सबका विकास' है। क्या हम वास्तव में स्वतंत्र हैं?"

Scroll to load tweet…

क्यों पुलिस ने रोका था?

विधायक नीरज शर्मा, सेक्टर 12 में जिला स्तरीय समारोह में अपने कुर्ते पर एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को छपवाकर पहुंचे थे। विधायक के ड्रेस को देखकर पुलिस हरकत में आ गई और फिर उनको गेट पर ही रोक दिया। उन्होंने खुद को विधायक बताया और निमंत्रण पत्र भी दिखाया लेकिन फिर भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। शर्मा ने कहा कि उनकी पोशाक पर 'जय सिया राम' और हिंदू धार्मिक प्रतीक स्वस्तिक भी प्रदर्शित है और उन्हें समारोह में भाग लेने से रोकना अनुचित है।

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मीडिया को बताया कि जब भी भाजपा सरकार डरती है तो वह लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए धन जारी होने तक पुलिस पर दबाव डालती है।

फरीदाबाद में हिरासत के बाद पानीपत पहुंचे लेकिन यहां भी हिरासत

फ़रीदाबाद में अपनी संक्षिप्त हिरासत के बाद वह पानीपत के लिए रवाना हो गए। यहां भी राज्यपाल के आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन यहां भी उनका ड्रेस देखकर उनको रोक दिया गया। रोके जाने के कुछ देर बाद उनको हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, कांग्रेस विधायक के हिरासत की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पानीपत रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने हिरासत में लिए गए विधायक को रिहा कराया।

यह भी पढ़ें:

डेरेक ओ'ब्रायन को विदेशी कहने पर अधीर रंजन चौधरी ने मांगी माफी, बड़बोले नेताओं की वजह से INDIA में पड़ रही दरार