19

अमित शाह: बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह मोदी सरकार के सबसे ताकतवर चेहरा हैं। अमित शाह को मोदी सरकार 2 में राजनाथ सिंह को रिप्लेस कर गृह मंत्रालय सौंपा गया था। गृह मंत्रालय मिलने के बाद शाह ने देश में कई बड़े फैसले लिए। जम्मू-कश्मीर से 370 खत्म करने का मामला हो या इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला, शाह के कार्यकाल में ही लिया गया। शाह, मोदी सरकार के संकटमोचक होने के साथ साथ पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार भी माने जाते हैं।

29

राजनाथ सिंह: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्रालय और दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय संभालने वाले राजनाथ सिंह की गिनती भी केंद्र के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार हैं। केंद्र सरकार के संकट के वक्त राजनाथ सिंह कई बार संकटमोचन के रूप में सामने आए हैं। सबसे सक्रिय मंत्रियों में एक राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री के रूप में लगातार तीनों सेनाओं की हौसला आफजाई करने के साथ दुश्मन देशों को दो टूक जवाब देते रहते हैं।

39

नितिन गडकरी: नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे चर्चित और वरिष्ठ मंत्रियों में नितिन गडकरी भी शामिल हैं। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय के प्रिय नेताओं में शुमार नितिन गडकरी अपने काम की वजह से हर ओर तारीफ बटोरते हैं। हर दिन 50 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कराकर नितिन गडकरी ने अनोखा रिकॉर्ड कायम करने वाले है। उनके कार्यकाल में पूरे देशभर में हाईवे और मल्टी लेन की सड़कों का संजाल बिछाया जा रहा है।

49

पीयूष गोयल: नरेंद्र मोदी सरकार के ताकतवर मंत्रियों की लिस्ट में पीयूष गोयल का भी नाम प्रमुखता से है। चार्टर्ड अकाउंटेंड रहे पीयूष गोयल, राजनीति में आने से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुके हैं। वह मोदी सरकार में विभिन्न मंत्रालयों को संभाल चुके हैं। राज्यसभा में सदन के नेता हैं। समय-समय पर पार्टी और सरकार की ओर से मोर्चा भी संभालते हैं। कोयला, बिजली, रेलवे और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके पीयूष गोयल पर अब दूसरे मंत्रालयों की जिम्मेदारी है। इस समय गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री (2019-वर्तमान), उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण (2020-वर्तमान) और कपड़ा मंत्रालय (2021-वर्तमान) संभाल रहे हैं।

59

निर्मला सीतारमण: मोदी सरकार का सबसे अहम चेहरों में एक निर्मला सीतारमण भी हैं। देश की महिला वित्त मंत्री के रूप में बजट पेश करने का अनुभव है। वित्त मंत्रालय से जुड़े तमाम अहम फैसले लेने के लिए जानी जाती हैं। सीतारमण न केवल वित्त मंत्रालय के फैसलों को लेकर खुद ही मोर्चा संभालती हैं बल्कि मोदी सरकार पर जब विपक्षी हमला होता है तो वह मीडिया के सामने मजबूती से अपनी बात रखती हैं। चाहे वह कोविड के प्रकोप के बाद घोषित आर्थिक पैकेज हो, या बजट के बाद संसद में चर्चा और बहस हो, सीतारमण खुद को सामने लाकर हर मुद्दे पर उठे सवालों का जवाब देने में आगे रहती हैं। वह अकेली मंत्री हैं जो सवालों का सामना करने से कतराती नहीं।

69

एस जयशंकर: मोदी सरकार के विदेश दूसरे कार्यकाल में सबसे चर्चित मंत्रियों में शुमार एस.जयशंकर भी हैं। विदेश सचिव पद से रिटायर होने के बाद जयशंकर को 2019 में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। विदेशों में कई मोर्चे पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने वाले एस.जयशंकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं।

79

धर्मेंद्र प्रधान: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सबसे ताकतवर युवा मंत्रियों में शुमार धर्मेंद्र प्रधान, केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने के लिए जाने जाते हैं। पेट्रोलियम मंत्री के रूप में प्रधान के कार्यकाल में देश की प्रमुख कल्याणकारी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लागू कराया। 2014-2019 वाले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गरीबों और महिलाओं को इस योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। इस योजना ने न केवल सामाजिक-आर्थिक असमानता को दूर करने में मदद की बल्कि बीजेपी को दूसरे कार्यकाल में आने में काफी मदद भी की। दूसरे कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का कार्यभार है। ओडिशा से आने वाले प्रधान के बतौर शिक्षा मंत्री रहते, देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। शिक्षा सुधार के लिए नई शिक्षा नीति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही नहीं तकनीकी शिक्षा को स्थानीय भाषा में पढ़ाए जाने की पहल भी प्रधान के कार्यकाल में ही लागू किया गया।

89

अनुराग ठाकुर: युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्र सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर यूथ मंत्रियों में सबसे ताकतवर चेहरे हैं। वह मोदी के फेवरिट यूथ मंत्रियों में शुमार हैं। सरकार की नीतियों को लेकर वह मीडिया और दुनिया के सामने आने के साथ हर मुद्दे पर सरकार की ओर से बात रखते हैं। वह केंद्र सरकार के निर्णयों को बताने के साथ उसको डिफेंड करने वाले मंत्रियों में सबसे टॉप पर आते हैं।

99

किरेन रिजिजू: पूर्वोत्तर से आने वाले किरेन रिजिजू भी ताकतवर यूथ मंत्रियों में शुमार हैं। सरकार की नीतियों को जनता के बीच में समझाना हो या किसी मुद्दे पर मोर्चा लेना, केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में किरेन रिजिजू हमेशा डटे हुए दिख जाएंगे। कॉलेजियम के मुद्दे पर सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले रिजिजू को बीते दिनों कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया था। मोदी 1 में राज्यमंत्री रहे रिजिजू को बड़ा प्रमोशन देते हुए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।