जामनगर में हुए एक शादी समारोह में दुल्हे के परिवार वालों ने अपने बेटे के ऊपर नोटों की बरसात कर कर दी। जिसमें परिवार ने 100, 500 व 2 हजार के नोट हवा में उड़ाए। जिसमें बताया जा रहा कि एक दो नहीं पूरे 90 लाख रुपए हवा में उड़ाए गए है। 

जामनगर. एक ओर जहां देश मंदी की मार झेल रहा है। लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर गुजरात के जामनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक शादी में नोटों की बारिश की गई है। जिसमें एक दो नहीं पूरे 90 लाख रुपए हवा में उड़ाए गए है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामने आया शादी का वीडियो

जामनगर में हुए इस शादी समारोह की तस्वीर और वीडियो सामने आई है। जिसमें एक परिवार के लोग दूल्हे के ऊपर नोटों की बरसात कर रहे है। जिसमें 100, 500 व 2 हजार के नोटों की बौछार की जा रही है। जिसका वीडियो सामने आने के लोगों ने हैरानी जताई है। 

जडेजा परिवार के घर थी शादी 

वीडियो सामने आने के बाद बताया जा रहा कि यह शादी चेला गांव के जडेजा परिवार में हुई है। जिसमें परिवार वाले दुल्हे ऋषिराज जडेजा के ऊपर नोटों की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदाकर अपने गांव के कुनड ले गया।