आप ने 8 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव जीता, जिससे नगर निकाय पर भाजपा का 15 साल का वर्चस्व समाप्त हो गया।

AAP Mayor Candidate: दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के नाम का ऐलान आम आदमी पार्टी ने कर दिया है। आप ने शेली ओबेरॉय को दिल्ली एमसीडी के मेयर का कैंडिडेट बनाया है। डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया गया है। आले मोहम्मद सबसे बड़े अंदर से पार्षद का चुनाव जीते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Who is Shelly Oberoi: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शेली ओबेरॉय काफी उच्च शिक्षित महिला हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ.शेली ओबेरॉय पहली बार पार्षद का चुनाव जीती हैं। वह बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव हराकर आप की पार्षद बनी हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद डॉ.शेली ओबेरॉय ने दावा किया कि वह दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने के लिए काम करेंगी। दिल्ली का स्मार्ट सिटी बनाना उनका लक्ष्य होगा।

कौन हैं आले मोहम्मद इकबाल: दिल्ली में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले पार्षद आले मोहम्मद इकबाल, आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल के बेटे हैं। शोएब इकबाल छह बार से दिल्ली में विधायक हैं। उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल इस बार पार्षद का चुनाव सबसे बड़े अंतर से जीते हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को 17 हजार से अधिक वोटों की मार्जिन से हराया है।

दिल्ली नगर निगम में आप का है बहुमत

बीते 8 दिसंबर को दिल्ली एमसीडी का रिजल्ट आया। 250 सीटों वाले दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत पा लिया है। जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिली है। भाजपा 15 साल बाद नगर निगम का चुनाव हारी है। इस बार कांग्रेस को महज 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

आप ने महिला मेयर का किया था वादा

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के दौरान अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए दिल्ली नगर निगम में महिला मेयर का वादा किया था। आप ने महिला मेयर प्रत्याशी उतारकर जनता में यह संदेश दिया है कि जो वादा किया है उसे पूरा कर रहे।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने की कोरोना से बचने की तैयारियों की समीक्षा: मास्क और दो गज की दूरी, जान बचाने के लिए फिर जरूरी

भारत की सीमा पर खड़ा होकर दहाड़ेगा 'जोरावर', मचेगी चीनी कैंप में खलबली, LAC पर सेना को मिलने वाला है नया सारथी

पूर्वोत्तर उग्रवाद से मुक्त तो केंद्र ने भी AFSPA हटाना किया शुरू: 8 सालों में उग्रवादी हिंसा 80% कम