देश में कोरोना का संकट अभी बना हुआ है। संक्रमण को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न राज्य अब नई रणनीति बना रहे हैं। छोटे-छोटे कस्बों में लॉकडाउन लगा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण अंचल में भी सख्ती बरत रहे हैं। यह एक हफ्ते के अंदर तीसरा दिन है, जब 4 लाख से ऊपर केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे का अंदेशा जताया है, ऐसे में सरकारें कड़े कदम उठा रही हैं। आइए जानते हैं कि कोरोना को हराने केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य क्या एक्शन ले रहे हैं।

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर ने देश को संकट में डालकर रखा है। हालांकि इससे उबरने की कोशिशें जारी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि संक्रमण पर काबू पा लिया जाएगा। लेकिन इस समय चिंता संक्रमण को गांवों तक पहुंचने से रोकना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें अब नई रणनीति बना रही हैं। बता दें कि यह एक हफ्ते के अंदर तीसरा दिन है, जब 4 लाख से ऊपर केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 4.14 लाख नए केस मिले हैं। 5 मई को भी 4.12 लाख केस मिले थे। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख से अधिक केस मिले थे। हालांकि लॉकडाउन और दूसरी सतर्कता का असर यह हुआ है कि लोगों के ठीक होने की रेट भी बढ़ी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान क्या हैं

केरल में पूर्ण लाॅकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार से राज्य में संपूर्ण लाॅकडाउन लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री पी.विजयन ने लाॅकडाउन की घोषणा करते हुए बताया कि कल से लगाए जा रहे लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए राज्य में 25 हजार पुलिसवालों को तैनात किया जा रहा है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि मुफ्त का राशन वितरण चालू रहेगा। प्रवासी मजदूरों को भी फ्री राशन की व्यवस्था राज्य सरकार देगी। 

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस की स्थिति पर बेंगलुरु में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। शाम को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में संपूर्ण लाॅकडाउन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 10 मई से 24 मई तक कर्नाटक में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। राज्य में बढ़ते कोविड केसों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

उत्तराखंड: डीजीपी अशोक कुमार ने बताया-कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वाले 2 लाख से ज्यादा लोगों का हमने चालान काटा। साढे तीन करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। दवाईयों की कालाबाजारी करने के आरोप में 25 लोगों को जेल भेजा है। अगर लोग सुधार नहीं करते हैं तो हम फिर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून-रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई करेंगे।

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4,000 रुपये प्रदान करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। 2,000 रुपये की पहली किस्त मई महीने में दी जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों को छूट: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों जैसे-गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों को ऑफिस आने से छूट दी है। यानी ये अब ये वर्क फ्रॉम होम कर सकेंगे। वहीं, कन्टेनमेंट ज़ोन में रह रहे कर्मचारियों/अधिकारियों को भी ऑफिस आने से छूट रहेगी। यह आदेश 31 मई तक लागू रहेगा।

दिल्ली: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वालों को 14 दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने कुछ सरकारी और पेड क्वारंटाइन सेंटर चिह्नित किए हैं। जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं, वे 72 घंटे पहले की RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर 7 दिन क्वारंटाइन रह सकते हैं।

राजस्थान: यहां 10 मई से 24 मई तक 15 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। शादियां 31 मई के बाद ही हो सकेंगी। इसके बाद भी शादी घर पर या कोर्ट मैरिज के रूप में हो सकेगी। इसमें सिर्फ 11 लोग शामिल हो सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 7-16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है। 

मध्य प्रदेश: गांवों तक संक्रमण को रोकने मध्य प्रदेश में अब 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इसे 15 मई की सुबह तक बढ़ाया गया है, चूंकि इसके बाद शनिवार और रविवार है और इस दिन वीकेंड लॉकडाउन रहता है, इसलिए अब लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा।

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के सीईओ महिपाल सिंह ने बताया-ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। जिनके पास से 8 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, 1 लाख रुपये और 1 कार बरामद की गई है। 

#COVID19pic.twitter.com/P2BM2ClhQA

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/jIBItZPUp2

Scroll to load tweet…

#COVID19pic.twitter.com/t9RxKooFi0

Scroll to load tweet…