कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने केंद्र सरकार के अलावा राज्यस्तर पर भी कई एक्शन लिए जा रहे हैं। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू चल रहा है, तो कइयों में टोटल लॉकडाउन है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों में संक्रमण की स्पीड को देखते हुए ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। आइए जानते हैं कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य क्या और किस तरह से एक्शन ले रहे हैं।

नई दिल्ली. देश में अप्रैल के बाद से कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ा हुआ है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य कई कड़े फैसले ले रहे हैं। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू चल रहा है, तो कइयों में टोटल लॉकडाउन है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों में संक्रमण की स्पीड को देखते हुए ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। इसका रिजल्ट भी समय-समय पर दिख रहा है। पिछले 2 दिनों से मामलों की संख्या कम हो रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में 3.55 लाख नए केस आए हैं। इनमें से 3,436 लोगों की मौत हो गई। यह अच्छी बात है कि 3.18 लाख लोग रिकवर भी हुए। आइए जानते हैं कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य क्या और किस तरह से एक्शन ले रहे हैं।

जानिए कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान

असम: संक्रमण की चेन तोड़ने यहां के सभी नेशनल पार्क बंद कर दिए गए हैं। इस बीच यहां 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।

मध्य प्रदेश: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि राज्य में टीकाकरण का तीसरा चरण 5 मई से शुरू किया जाएगा। इस दौरान 18 से ऊपर की उम्र वालों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी, ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके। दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने मुफ़्त में राशन दिया जाएगा, दिल्ली में लगभग 72 लाख राशन कार्ड धारक हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा।

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चार धाम के कपाट खुलने के साथ मंदिरों में कोरोना को लेकर जारी SOP के मुताबिक बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में केवल रावल, पुजारीगण और मंदिरों से जुड़े स्थानीय हक हकूक धारी, पंडा पुरोहित, कर्मचारी व अधिकारी ही जाएंगे। सभी की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।

बिहार: राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। मंगलवार सुबह क्राइसिस मैनेजमेंट की वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका फैसला लिया।

कालाबाजारी करते तीन डॉक्टर पकड़े: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ इलाक में एक अस्पताल में बेड के लिए अधिक चार्ज लेने के आरोप में पुलिस ने तीन डॉक्टरों को पकड़ा है। इन्होंने वेंटिलेटर बेड के लिए मरीज के परिवार से 1 लाख रुपये लिए थे। नगर निगम ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

pic.twitter.com/3WkQhGtlVL

Scroll to load tweet…

उत्तर प्रदेश: लॉकडाउन 6 मई की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं बंद रहेंगी। पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये दूसरी बार गलती करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। 10 जिलों में शाम को 7 से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू है। ये जिले हैं-लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर। 15 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

नोएडा: ADCP रणविजय सिंह ने बताया-एक व्यक्ति सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में ऑक्सीजन मास्क और ऑक्सीजन रेगुलेटर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया है। आरोपी हापुड़ का रहने वाला है। उसके पास से 6 रेगुलेटर और 20 ऑक्सीजन मास्क बरामद किए हैं।

#COVID19pic.twitter.com/kg9VWJByC2

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/RPYVrH9GMO

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/WN72ydG9T2

Scroll to load tweet…