प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाबलीपुरम के समुद्र तट पर सफाई करते नजर आए थे। उनका कूड़ा बीनते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर मोदी के इस अंदाज की काफी तारीफ हो रही है। 

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाबलीपुरम के समुद्र तट पर सफाई करते नजर आए थे। उनका कूड़ा बीनते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर मोदी के इस अंदाज की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। इन्हीं लोगों में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रकाश राज ने कूड़ा बीनते हुए वीडियो पर तंज कसते हुए सवाल उठाए। हालांकि, कुछ यूजर्स को यह पसंद नहीं आया। लोगों ने प्रकाश राज को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

क्या कहा प्रकाश राज ने?
प्रकाश राज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''हमारे नेता की सुरक्षा कहां है। उन्हें कैमरामैन के साथ सफाई करते हुए अकेला क्यों छोड़ा गया। कैसे संबंधित विभाग ने विदेशी प्रतिनिधि होने के बावजूद यहां सफाई नहीं की।''

Scroll to load tweet…


लोगों ने किया ट्रोल 
एक यूजर ने पूछा, प्रकाश राज कौन हैं। वे एक्टर हैं। लेकिन असल जिंदगी में वे ओवर एक्टिंग कर रहे हैं। वे पाकिस्तानी हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, जब तक आप जैसे लोग हैं, देश साफ नहीं हो सकता। जल्द ठीक हो जाओ।


 एक यूजर ने प्रकाश राज का समर्थन करते हुए लिखा, शॉर्ट फिल्म की शूटिंग।