शनिवार को महानिदेशक जेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य केा लेकर एम्स दिल्ली से एक सीनियर डॉक्टर उपलब्ध कराए जाने की अपील की है।

Arvind Kejriwal health issue: आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताए जाने और तिहाड़ जेल प्रशासन पर उनको चिकित्सीय सुविधा नहीं देने व मारने की साजिश के आरोपों के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार को महानिदेशक जेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य केा लेकर एम्स दिल्ली से एक सीनियर डॉक्टर उपलब्ध कराए जाने की अपील की है। जेल प्रशासन ने आरोपों के बीच सफाई देते हुए कहा कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एम्स से परामर्श भी लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप ने लगाया केजरीवाल को मारने की साजिश का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने दावा किया है कि जेल में अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश की जा रही है। आतिशी ने दावा किया कि केजरीवाल टाइप 2 डायबिटिक पेशेंट हैं और बार-बार रिक्वेस्ट के बाद भी उनको इंसुलिन नहीं दी जा रही है। आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी तीन चुनावों (तीन दिल्ली विधानसभा चुनावों) में अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा पाई तो उन्हें जेल में रखकर मारने की योजना बनाई जा रही है। हर कोई जानता है कि अरविंद केजरीवाल गंभीर मधुमेह के मरीज हैं। वह पिछले 30 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित हैं। अपने शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए वह रोजाना 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ED ने लगाया मिठाई और आम खाने का आरोप

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित तौर पर डॉक्टर्स से परामर्श के लिए पूर्व में एक याचिका दायर की थी। गुरुवार को इस पर सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि केजरीवाल जानबूझकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। ईडी अधिकारियों की ओर से पेश वकील ने कोर्ट में दावा किया कि केजरीवाल आलू-पूड़ी, मिठाइयां और आम जमकर खा रहे हैं। जबकि मधुमेह के रोगियों के लिए यह सब मनाही होती है। ईडी ने बताया कि वह जेल में चीनी वाली चाय भी पी रहे हैं। केजरीवाल ऐसा इसलिए कर रहे ताकि उनको जमानत मिल सके। पढ़िए पूरी खबर…