कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने गुरुवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। 

नई दिल्ली(New Delhi). कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने गुरुवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे। वे पार्टी सांसद हैं और शिवकुमार के भाई भी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी लेने पहुंचे दोनों मंत्री
माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की।

गौरतलब है कि डीके शिवकुमार धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को उनकी बेल की अपील खारिज कर दी गई थी। 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]