Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का लंदन जाते समय विमान हादसे में निधन हो गया। वे लंदन में अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद ये हादसा हो गया। 

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को तोड़ दिया। किसी ने पिता खो दिया, तो किसी ने जीवनसाथी। इन्हीं में से एक थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। वे लंदन में अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद उनकी जिंदगी की ये आखिरी उड़ान बन गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की मौत की खबर सुनते ही लंदन से लौटीं पत्नी

पति की मौत की खबर सुनते ही अंजलिबेन रूपाणी तुरंत लंदन से अहमदाबाद लौटीं। एयरपोर्ट पर उनकी आंखें नम थीं और वे चुपचाप अपने गांधीनगर स्थित घर चली गईं। बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी ने 3 जून को लंदन के लिए टिकट बुक किया था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के कारण उनकी यात्रा कुछ दिन टल गई थी। उनकी पत्नी पहले ही लंदन जा चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 50वां जन्मदिन खास बनाना चाहता था आगरा का कपल, किस्मत ने सब छीन लिया

हादसे में 241 लोगों की हुई मौत

इस हादसे से जुड़ा एक अजीब संयोग भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि 1206 विजय रूपाणी का लकी नंबर था। उनकी कार, स्कूटर और कई चीजों का नंबर यही था। लेकिन 12 जून (12-06) को ही उनका जीवन समाप्त हो गया। जो नंबर उन्हें हमेशा शुभ लगता था, वही उनके लिए अशुभ दिन बन गया। अब उनका लकी नंबर और अधूरी यात्रा, दोनों एक दर्दनाक याद बनकर रह गए हैं।इस विमान हादसे में 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, सिर्फ एक शख्स ही बच पाया।