सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चलाया जा रहा है। भारतीय सेना के साथ वायु सेना और नौसेना की भी मदद ली जा रही है। अब तक सूडान से कुल 670 भारतीयों को निकाला जा चुका है। 

Operation Kaveri Updates. ऑपरेशन कावेरी के तहत संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को वापस लाने की मुहिम तेजी से चल रही है। इसी बीच सैन्य अधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अधिकारी सूडान से जेद्दाह पहुंचाए गए भारतीयों को आश्वस्त कर रहे हैं कि वे किसी भी हाल में सुरक्षित अपने देश पहुंचाए जाएंगे। सेना के अधिकारी की बातें सुनकर आम लोग जोश से भर जाते हैं और जेद्दाह एयरपोर्ट पर वंदेमातरम की गूंज सुनाई पड़ने लगती है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑपरेशन कावेरी- कर्नल ग्रेवाल का है वीडियो

ऑपरेशन कावेरी के तहत यह वायरल वीडियो सैन्य अधिकारी कर्नल जीएस ग्रेवाल का है। इस वीडियो में कर्नल ग्रेवाल लोगों से कह रहे हैं कि आप लोग बिल्कुल भी चिंता न करें। हम लोग सभी को सकुशल भारत पहुंचाने के लिए ही यहां आए हैं। आप लोगों को भी कॉपरेट करना होगा और जो डाक्यूमेंट मांगे जाएं, वह देने पड़ेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कर्नल ग्रेवाल कह रहे हैं कि हम लोग सूडान से निकलकर सुरक्षित जेद्दाह तक पहुंच गए हैं। अब यहां से हम अपने परिवारों तक भी सुरक्षित पहुंच जाएंगे।

Scroll to load tweet…

ऑपरेशन कावेरी- जमकर लगे वंदेमातरम के नारे

वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कर्नल ग्रेवाल लोगों से कह रहे हैं कि आप विश्वास कीजिए, यहां से अपने परिवारों तक सुरक्षित पहुंचेंगे। यह हमारा काम है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पहले हम महिलाओं और बच्चों को आगे करेंगे और उन्हें पानी और खाना दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोगों को बारी-बारी से सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे कैसे करते हैं।

ऑपरेशन कावेरी- क्यों और कैसे चलाया जा रहा अभियान

सूडान में अर्धसैनिक बलों और सूडानी सेना के बीच संघर्ष छिड़ गया है। 10 दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम का ऐलान किया है। 24 अप्रैल की रात से 72 घंटे का संघर्ष विराम है। इसी बीच भारत सरकार ने सूडान से अपने यात्रियों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इस अभियान में वायुसेना के विमान सी-130 और नौसेना के जहाज से नागरिकों को पहले जेद्दाह पहुंचाया जा रहा है। फिर वहां लोगों को दिल्ली लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Operation Kaveri 2023: क्या है ऑपरेशन कावेरी? अब तक कितने भारतीयों को सूडान से निकाला गया- कब तक जारी रहेगा अभियान?