ऑपरेशन कावेरी 2023 (Operation Kaveri 2023) के तहत भारतीयों को सूडान (Sudan) से निकालने का अभियान जारी है। भारतीय वायुसेना और नौ सेना के जहाज इस काम में लगे हैं। भारतीयों का 5वां बैच जेद्दाह के लिए रवाना हुआ है।

Operation Kaveri 2023 News. सूडान में फंसे 297 भारतीयों को लेकर आईएनएस तेग जेद्दाह के लिए रवाना हो चुका है। सूडान से निकलने वाले भारतीयों का यह 5वां बैच है। इससे पहले 3 बैच वायुसेना के विमान से और 1 बैच नौसेना के जहाज से जेद्दाह पहुंचाया जा चुका है। जबकि जेद्दाह से नई दिल्ली की पहली फ्लाइट भी पहुंच चुकी है। सकुशल स्वदेश पहुंचने पर लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद-भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑपरेशन कावेरी- सूडान से निकाले गए 670 भारतीय

संघर्षग्रस्त सूडान से अभी तक कुल 5 बैच में 670 भारतीयों को निकाला जा चुका है। इनमें से 360 इंडियंस अब दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऑपरेशन कावेरी के तहत दिल्ली के लिए पहला विमान बुधवार की रात राजधानी पहुंचा है। जहां लोगों ने भारतीय सेना को धन्यवाद कहा है।

ऑपरेशन कावेरी- सूडान से भारतीयों का 5वां बैच निकला

ऑपरेशन कावेरी के तहत संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों का 5वां बैच निकल चुका है। नौसेना के जहाज में कुल 297 लोग सवार हैं, जो जेद्दाह पहुंचाए जा रहे हैं। इससे पहले वायुसेना के सी-130 विमान से 136 लोगों को जेद्दाह पहुंचा गया। तीसरे बैच में 121 नागरिकों को जेद्दाह पहुंचाया गया। पहले और दूसरे बैच में 300 से ज्यादा लोगों को जेद्दाह पहुंचाया गया। वे अब नई दिल्ली भी पहुंच चुके हैं।

ऑपरेशन कावेरी- भारतीय सेना ने लोगों को दिलाया भरोसा

ऑपरेशन कावेरी के तहत लोगों को वापस लाने की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारियों ने सूडान में फंसे भारतीयों को भरोसा दिया है कि उन्हें हर हाल में सुरक्षित भारत पहुंचाया जाएगा। सेना के अधिकारी के इस बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

क्या है ऑपरेशन कावेरी

सूडान में अर्धसैनिक बलों और सूडानी सेना के बीच संघर्ष छिड़ गया है। 10 दिनों तक चले संघर्ष के बाद दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम का ऐलान किया है। 24 अप्रैल की रात से 72 घंटे का संघर्ष विराम घोषित किया गया है। इसकी समय सीमा 27 अप्रैल की रात समाप्त होगा। इसके बाद देखना होगा कि सूडान का क्या रूख होता है। इसी बीच भारत सरकार ने सूडान से अपने यात्रियों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इस अभियान में वायुसेना के विमान सी-130 और नौसेना के जहाज से नागरिकों को पहले जेद्दाह पहुंचाया जा रहा है। फिर वहां लोगों को दिल्ली लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Operation Kaveri: दिल्ली पहुंचते ही लगे 'पीएम मोदी जिंदाबाद'- 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के नारे, सूडान लौटे लोग बोले- भारतीय होने पर गर्व