आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने संजय सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे जाने को लेकर राजनीति तेज है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर उनके लोगों के नाम कटवाने के आरोप लगाए हैं। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से काटने के लिए आवेदन दिया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस संबंध में संजय सिंह पर पलटवार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित मालवीय ने सोमवार को X पर पोस्ट कर कहा था कि संजय सिंह राजनीतिक फायदे के लिए अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीट रहे हैं। मालवीय ने मंगलवार को संजय सिंह को लेकर दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने संजय सिंह को चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देने के चलते उन्हें सजा हो सकती है।

Scroll to load tweet…

अमित मालवीय ने पोस्ट किया, "कल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चीख-चीख के बताया कि उन्होंने 4 जनवरी 2024 को अपनी धर्मपत्नी अनीता सिंह का वोट सुल्तानपुर से कटवाने के लिए अर्जी दी। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि 8 जनवरी 2024 को दिए गए एफिडेविट में फिर उन्हें सुल्तानपुर का वोटर क्यों बताया गया? राज्यसभा के लिए दिए गए एफिडेविट में गलत जानकारी देना जुर्म है, जिसके लिए कानून में सजा का प्रावधान है।"

इससे पहले अमित मालवीय ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि संजय सिंह के पास अपनी पत्नी के संदिग्ध चुनावी रिकॉर्ड का कोई जवाब नहीं है। उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली दोनों में उनका खुद का रिकॉर्ड और कई पंजीकरण न केवल पेचीदा हैं, बल्कि आपराधिक भी हैं।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- AAP MP संजय सिंह पर अमित मालवीय का हमला, बोले-पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटा