झारखंड के जमशेदपुर में 4.7 की तीव्रता से भूकंप आया। वहीं, कर्नाटक में भी 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों ही राज्यों में एक ही टाइम सुबह 6.55 बजे यह झटके महसूस किए गए। कर्नाटक में भूकंप का केंद्र हम्पी रहा।

जमशेदपुर. झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झारखंड के जमशेदपुर में 4.7 की तीव्रता से भूकंप आया। वहीं, कर्नाटक में भी 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान खास बात यह रही कि दोनों ही राज्यों में एक ही टाइम सुबह 6.55 बजे यह झटके महसूस किए गए। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक झारखंड में भूकंप का केंद्र जमशेदपुर रहा। जबकि कर्नाटक में भूकंप का केंद्र हम्पी रहा। इससे पहले बुधवार को दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।