महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में अपने कैप्शन में लिखा है कि बाघ को पता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां डिलीशियस होती हैं। 

नई दिल्ली। महिन्द्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघ कार के रियर बंपर को उखाड़कर अलग करने की कोशिश कर रहा है। बाघ ने पूरी ताकत लगाकर कार को कुछ दूर तक खींच भी लिया। उसके साथ एक और बाघ भी नजर आता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाघ जिस कार को चबाने की कोशिश कर रहा था उसके अंदर लोग बैठे थे। हालांकि कार को जंगली जानवरों के हमले सहने लायक बनाया गया था। उसके कांच को लोहे की जाली से कवर किया गया था। कार देखकर लग रहा है कि यह वन विभाग का है और उसका इस्तेमाल जंगल सफारी के लिए किया जा रहा है। बाघ ने कार के पिछले बंपर को काफी हद तक उखाड़ दिया था। उस कार से साथ मौजूद दूसरी कार के ड्राइवर ने आवाज देकर बाघ को हटाने की कोशिश की। इस दौरान कार को उसका ड्राइवर स्टार्ट करने की कोशिश करता रहा। 1.30 मिनट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो शेयर करते हुए महिन्द्रा ने मजाकिया लहजे में अपने कैप्शन में लिखा है कि बाघ को पता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां डिलीशियस होती हैं। उन्होंने लिखा, 'यह दृश्य ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क पर थेप्पकाडु के पास देखा गया। वीडियो में जिस कार को बाघ खींच रहा है, वह जाइलो (Mahindra Xylo) है। इसलिए मुझे लगता है कि वह इसे चबा रहा है। शायद मेरी तरह वह भी मानता है कि महिंद्रा कारें डिलीशियस हैं।'

Scroll to load tweet…


ये भी पढ़ें

बिना हाथ-पैर के सड़क पर रिक्शा दौड़ा रहे शख्स को Anand Mahindra ने दिया नौकरी का न्योता

आनंद महिंद्रा ने क्रिसमस पर शेयर किया ऐसा वीडियो, लोगों ने कहा- यहीं जिंदगी की असली खुशी है