वीडियो को 55,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कई तरह के रिएक्शन भी मिले हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, अगर आपको खुशी की तलाश है तो उसे आसानी से खोज सकते हैं।

नई दिल्ली. बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने खास तरीके से क्रिसमस विश किया। उन्होंने नाचते और गाते हुए बच्चों का एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया। वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने जमकर तारीफ की और कहा कि ये लोगों को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं देने का शानदार तरीका है। आप सोच रहे होंगे कि क्रिसमस विश करने वाले इस वीडियो में ऐसा क्या खास था। आइए, पहले वीडियो देखते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां देखें वीडियो..

Scroll to load tweet…

आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में बच्चों के एक ग्रुप को नाचते और गाते हुए दिखाया गया है। हालांकि उनमें से किसी के पास उचित कोई म्यूजिक यंत्र नहीं है। इसके बजाय वे शानदार तरीके से नाचते और गाते हुए दिख रहे हैं। बच्चों ने घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। जैसे कि बाल्टी और लकड़ी के टुकड़ों का इस्तेमाल किया है। वीडियो में लकड़ी के सपाट टुकड़े पर बना हुआ कीबोर्ड भी देखा जा सकता है। यहां दिखाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अपनी क्वालिटी पर फोकस करता है तो उसके लिए कुछ भी करना संभव है। छोटी चीजों में भी बड़ी खुशी ढूंढ सकता है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, एक वीडियो एक मिलियन शब्दों के बराबर है। हैप्पीनेस फैक्ट्री को पैसों की जरूरत नहीं है। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। 

55 हजार बार देखा गया वीडियो
वीडियो को 55,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कई तरह के रिएक्शन भी मिले हैं। नेटिजन्स क्रिसमस की शुभकामना से खुश दिखे और वीडियो देखने के बाद हैप्पीनेस फैक्ट्री के लिए ढेर सारा प्यार दिया। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, अगर आपको खुशी की तलाश है तो उसे आसानी से खोज सकते हैं। वह आपके आसपास है। बस खुद को समझने की जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह बहुत ही शानदार वीडियो है। खुशी दिल से आती है। एक अन्य ने लिखा, जिंदगी में खुशी हासिल करने के लिए किसी इन्स्ट्रमेंट की जरूरत नहीं है। आत्मसंतुष्टी ही असली खुशी है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक