केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने ट्वीट कर कहा है कि भारत के खिलाफ जंग शुरू करने वाले ये जान लें कि ऐसा किया तो उनके बच्चों को कोई और पालेगा।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में चल रहे मुठभेड़ (Anantnag Encounter) का आज पांचवां दिन है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन आतंकी मारे गए हैं और दो अभी भी गुफा में छिपे हुए हैं। मुठभेड़ कोकेरनाग वन क्षेत्र में चल रहा है। यहां आतंकी पहाड़ी की चोटी पर बने एक गुफा में छिपे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मारे गए आतंकियों की तस्वीरों को री-ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी है।

घातक मशीन है भारतीय सेना

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, "भारत के पास दुश्मन हैं। ये दुश्मन भारत की प्रगति को रोकना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि भारतीय सेना एक घातक मशीन है। इसके बारे में कोई कोई गलती नहीं करनी चाहिए। आपको इससे बचकर रहना चाहिए।"

राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, "यह नया भारत है। भारत को धमकाया नहीं जा सकता। भारत पीछे नहीं हट सकता। भारत ने युद्ध देखे हैं। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन अगर आप भारत के साथ युद्ध करने जाते हैं तो जान लीजिए कि आपके बच्चों को कोई और पालेगा।"

बुधवार से चल रहा है अनंतनाग में मुठभेड़

गौरतलब है कि अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगल में बुधवार अहले सुबह से मुठभेड़ चल रहा है। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी कोकेरनाग में छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात को सर्च ऑपरेशन चलाया था। बुधवार सुबह फिर खबर मिली कि आतंकी पहाड़ी पर छिपे हैं। इसके बाद जवान पहाड़ी की ओर बढ़े। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। आतंकियों की गोली लगने से सेना के तीन वीर जवानों की जान गई है। इनमें दो अधिकारी (एक कर्नल और एक मेजर) की जान गई। इसके साथ ही एक डीएसपी की भी मौत हुई है।