किशोर का कसूर बस इतना था कि बहन को छेड़ने वाले शोहदों में शामिल एक युवक से बहसबाजी कर ली। बहन को परेशान कर रहे शोहदों ने इससे गुस्सा होकर उस पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया।

Class 10th student burnt alive: आंध्र प्रदेश में एक हाईस्कूल के स्टूडेंट को सरेआम पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया गया। किशोर का कसूर बस इतना था कि बहन को छेड़ने वाले शोहदों में शामिल एक युवक से बहसबाजी कर ली। बहन को परेशान कर रहे शोहदों ने इससे गुस्सा होकर उस पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना बापटला जिला की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों पेट्रोल छिड़कर जान ले ली?

मृतक अमरनाथ के परिजन ने आरोप लगाया कि 21 वर्षीय वेंकटेश्वर उनकी बहन को परेशान कर रहा था। कई बार अमरनाथ ने इसके लिए चिंता जताई थी। एक दिन वह शोहदों को ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद वेंकटेश्वर व उसके कुछ साथियों ने मिलकर अमरनाथ से हाथापाई की और उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया।

बुरी तरह जल रहे अमरनाथ को स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर रूप से जल चुके अमरनाथ को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की...

इस घटना के बाद सक्रिय हुई बापतला पुलिस के अधिकारी वकुल जिंदल ने बताया कि मर्डर का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट का भी एक मामला दर्ज किया गया है क्योंकि मृतक छात्र की बहन के साथ कथित तौर पर वेंकटेश्वर ने छेड़छाड़ की कोशिश की है। अमरनाथ की बहन नाबालिग भी है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।