आंध्र प्रदेश पुलिस ने तीन महिला सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। ये अजनबियों से दोस्ती कर उन्हें साइनाइड मिला पेय पिलाकर मौत के घाट उतार देती थीं और उनके कीमती सामान लूट लेती थीं। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने अब तक चार हत्याओं को अंजाम दिया है।

नेशनल डेस्क। आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh police) ने तीन महिला सीरियल किलर (Women Serial Killers) को गिरफ्तार किया है। ये अजनबियों से दोस्ती करतीं थीं। जो इनपर भरोसा करते उन्हें ये मौत के घाट उतार देतीं थीं। इसके लिए साइनाइड (अत्यधिक जहरीला पदार्थ) मिला पेय ऑफर करतीं थीं। इसे पीते ही लोगों की मौत हो जाती। इसके बाद ये महिलाएं उनके सोने के गहने, पैसे और अन्य कीमती सामना चुरा लेतीं थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीनों को आंध्र प्रदेश के तेनाली जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं सीरियल किलर हैं। इनके द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें से तीन महिलाएं थीं। गिरफ्तार की गईं महिलाओं के नाम मुनगप्पा रजनी, मदियाला वेंकटेश्वरी और गुलरा रामनम्मा है। पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़ित साइनाइड वाला पेय पीने के कुछ समय बाद मर जाते थे। इसके बाद ये लोग उनके कीमती सामान चुरा लेते थे।

गिरफ्तार हुई मदियाला वेंकटेश्वरी का है आपराधिक इतिहास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस साल जून में इन महिलाओं ने हत्याएं की। इन्होंने नागुर बी नाम की महिला की हत्या कर दी थी। दो अन्य लोगों को मारने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए। गिरफ्तार की गईं महिलाओं में से मदियाला वेंकटेश्वरी का आपराधिक इतिहास है। 32 साल की यह महिला चार साल तक तेनाली में स्वयंसेवक के रूप में काम करती थी। इसके बाद कंबोडिया चली गई। वह साइबर अपराध में शामिल थी।

महिलाओं के पास से पुलिस ने बरामद किया साइनाइड

पुलिस ने महिलाओं के पास से साइनाइड और अन्य सबूत बरामद किए हैं। उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जो इन महिलाओं तक साइनाइड सप्लाई करता था। बता दें कि तेनाली की यह घटना केरल में हुए जॉली जोसेफ साइनाइड हत्याकांड की यादें ताजा कर देती है। उस समय एक महिला ने 14 साल में छह लोगों की हत्या की थी।

तेनाली के एसपी सतीश कुमार ने बताया कि महिलाओं ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अजनबियों से आसानी से दोस्ती न करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- हाथरस हादसे के बाद घरों में नहीं जले चूल्हे, 1 ही परिवार के 12 लोगों की हुई मौत