आंध्र प्रदेश के साधु पर आश्रम में नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि एक अन्य नाबालिग द्वारा भी उसी संत के खिलाफ 2012 में रेप की शिकायत की गई है। 

Andhra Pradesh Seer Rape Accused. आंध्र प्रदेश के एक आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़की ने आश्रम के साधू पर रेप का आरोप लगाया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस के अनुसार विशाखापत्तनम के एक आश्रम से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की ने आंध्र प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच करने वाली दिशा पुलिस स्टेशन को बताया है कि स्वामी पूर्णानंद ने आश्रम में बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2016 से आश्रम में रह रही थी लड़की

जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की आश्रम में साल 2016 से ही रह रही थी और कथित तौर पर बीते 13 जून को आश्रम से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और 15 जून को आश्रम के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि आश्रम की एक और नाबालिग लड़की ने उसी साधू के खिलाफ साल 2012 में रेप करने की भी शिकायत की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह लड़कियां नाबालिग होने के बावजूद आश्रम में कैसे रहती थी। क्या आश्रम में नाबालिग लड़कियों को रखने की अनुमति है या नहीं।

आरोपी साधू के पास डबल मास्टर डिग्री

आध्र प्रदेश के जिस साधू स्वामी पूर्णानंद पर आरोप लगा है, उसकी उम्र 64 साल है और वह अविवाहित है। वह काफी पढ़ा-लिखा है और उसके पास डबल मास्टर डिग्री है। साधू पूर्णानंद ने बीएड और कानून की डिग्रियां भी हासिल की हैं। हालांकि इसका दुर्व्यवहार करने का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी साधू पर कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। उस पर जमीन के विवाद का भी आरोप लग चुका है। आश्रम की 9.5 एकड़ जमीन भी विवादित है। पूर्णानंद ने पुलिस को बताया है कि जमीन के विवाद की वजह से ही उस पर यह झूठा आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

Puri Rath Yatra 2023: धक्का-मुक्की में 50 से ज्यादा लोग घायल, गर्मी और उमस से कई श्रद्धालु हुए बेहोश