Asteroid Hurtling Towards Earth: नासा ने चेतावनी दी है कि एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिक इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं क्योंकि भविष्य में इससे खतरा हो सकता है।

Asteroid Hurtling Towards Earth: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की है। विशाल क्षुद्रग्रह 2014 TN17 पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यह एस्टेरॉयड हमारे ग्रह के पास से गुजरने वाला है। हालांकि यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से सुरक्षित दूरी बनाए रखेगा लेकिन नासा ने इसे संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह (PHA) की श्रेणी में रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है एस्टेरॉयड

इस क्षुद्रग्रह की चौड़ाई लगभग 540 फीट है। वैज्ञानिक इस एस्टेरॉयड पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चट्टान 77,282 किमी/घंटा की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रही है। आकार और गति को देखते हुए नासा द्वारा इस पर कड़ी नजर रखी गई है। बड़े आकार और पृथ्वी से निकटता के कारण भविष्य के लिए संभावित खतरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: AI की दुनिया में गूंज रहा है 14 साल के इस लड़के का नाम, नायडू ने भी की तारीफ

भविष्य में खतरा उत्पन्न हो सकता है

नासा का Near Earth Object Studies Center लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल कोई भी एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराने की आशंका नहीं है लेकिन छोटे-से कक्षीय बदलाव से भविष्य में खतरा उत्पन्न हो सकता है। अगर ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता तो इसका प्रभाव सुनामी, भूकंप और वायुमंडलीय बदलाव हो सकता था। इसी कारण वैज्ञानिक लगातार इन खगोलीय पिंडों पर रिसर्च कर रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।