भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव से पहले शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के विफल होने के बाद अब राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोडो न्याय यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी लोक सभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। मणिपुर से इस यात्रा की शुरुआत भी वह कर चुके हैं। इस यात्रा को लेकर भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोहब्बत की दुकान चल नहीं पाई
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी मोहब्बत की दुकान ठीक से चल नहीं पाई। भारत जोड़ो यात्रा निकाली लेकिन परिणाम उल्टा ही निकला। तीन राज्यों में इसका उल्टा असर देखने को मिला। ऐसे में अब लोकसभा चुनाव से पहले वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल पड़े हैं। देखते हैं उसका क्या होता है।

पढ़ें भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया समर्थन, बोले-राहुल गांधी नक्सली रणनीति अपना रहे

इस गठबंधन में कोई एकजुटता नहीं दिखती
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और तमाम छोटे दलों से मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया गया है, लेकिन इसमें एकजुटता नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि ये ऐसा गठबंधन है जिसमें सभी दल अपना राग ही अलाप रहे हैं। इस गठबंधन में फूट पड़ चुकी है और सब एक दूसरे से नाराज हैं। ऐसा भी हो सकता है कि चुनाव आते-आते यह गठबंधन पूरी तरह से खत्म ही हो जाए।

केजरीवाल और ममता बनर्जी भी कांग्रेस से नाराज
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने भी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार कर दिया है। बसपा पहले ही किसी भी दल से गठबंधन से इनकार कर चुकी है। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें आने वाले चुनाव में बढ़ गई हैं।