अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के बीच जाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। वे लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। आज उनकी फिल्म भी छपाक रिलीज हुई है।

नई दिल्ली. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जेएनयू में प्रदर्शनकारियों के बीच जाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। वे लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। आज उनकी फिल्म भी छपाक रिलीज हुई है। इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चल रहा है। वहीं, इसी विरोध के बीच विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो में अनुष्का देशभक्ति भरे लहजे में भारतीय जवानों की तारीफ में कविता गाते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो दीपिका और नागरिकता कानून को जोड़ते हुए वायरल किया जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसका पता नहीं चला है। 

Scroll to load tweet…


5 जनवरी को हुई थी हिंसा
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार 5 जनवरी की शाम 4 बजे कुछ नकाबपोश हॉस्टल में घुस आए। उनके पास रॉड और डंडे थे। आरोप है कि उन्होंने जेएनयू छात्रों को बुरी तरह से पीटा। लेफ्ट संगठन और एबीवीपी एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। घायल छात्र-छात्राओं को एम्स में भर्ती कराया गया था। इस हमले के बाद दीपिका छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं। इसे लेकर उनका काफी विरोध हो रहा है।