आज देश 72वां सेना दिवस मना रहा है। दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में आज भारतीय थल सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जवानों का सम्मान किया। 

नई दिल्ली. आज देश 72वां सेना दिवस मना रहा है। दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में आज भारतीय थल सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जवानों का सम्मान किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

उधर, पीएम मोदी ने ट्वीट कर सेना दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।

Scroll to load tweet…

इससे पहले देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत ने आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, श्चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह के साथ आर्मी डे पर नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

क्यों मनाते हैं सेना दिवस?
हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। यह फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के तौर पर प्रभार लिया था। करियप्पा ने 1947 में भारत पाकिस्तान युद्ध की कमान संभाली थी।