रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना की 108 महिला अधिकारियों को कर्नल बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया जारी रही है। 

नई दिल्ली। भारतीय सेना की महिला अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। 108 महिला अधिकारियों को प्रमोशन देकर कर्नल बनाया जाएगा। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने यह जानकारी लोकसभा में दी। सरकार ने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये महिला अधिकारी वर्तमान में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर सेवा दे रहीं हैं। स्पेशल सेलेक्शन बोर्ड द्वारा प्रमोशन पाने वाली महिला अधिकारियों का चुनाव किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल से कर्नल के पद पर प्रमोशन के लिए महिला अधिकारियों का चुनाव स्पेशल नंबर 3 सेलेक्शन बोर्ड द्वारा 9 जनवरी से 21 जनवरी तक किया गया। प्रमोशन के लिए 244 महिला अधिकारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें से 108 महिला अधिकारियों का चुनाव कर्नल पद के लिए हुआ। इन महिला अधिकारियों के कर्नल पद पर पोस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- मुंबई को दो वंदे भारत की सौगात: मुंबई से सोलापुर और शिरड़ी की राह हुई और आसान, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नौसेना में स्नातक स्तर के ब्रांच में होगी महिलाओं की भर्ती
अजय भट्ट ने कहा कि महिला अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार करियर में प्रगति के अवसरों सहित सभी लाभ दिए जा रहे हैं। एक अलग सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना ने स्नातक स्तर पर होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए सभी शाखाएं खोल दी हैं। अब कार्यकारी, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और शिक्षा ब्रांच में महिलाओं की भर्ती हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में सरकार ने कहा- हम बात करने को तैयार, पाकिस्तान पहले तैयार करे अनुकूल वातावरण