अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में शनिवार को कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स में ली। उन्हें एम्स में 9 अगस्त, 2019 को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे रोहन जेटली ने अरुण जेटली को मुखाग्नि दी। दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान निगमबोध पर गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लालकृष्ण आडवाणी, सुखबीर बादल, जेपी नड्डा, विजय रुपाणी, नीतीश कुमार, नवीन पटनायक, अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल समेत अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरुण जेटली का 66 साल की उम्र में शनिवार को कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के एम्स में ली। उन्हें एम्स में 9 अगस्त, 2019 को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से भाजपा मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां से उनकी अंतिम यात्रा को निगम बोध ले जाया गया। जेटली के निधन पर बीजेपी ने दुख जताते हुए पार्टी की झंडा मुख्यालय पर झुकाया है।

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सर डोमिनिक अस्किथ ने कहा कि अरुण जेटली ऐसी शख्सियत थे।ब्रिटेन के कई लोग अच्छी तरह से जानते थे। उनके साथ अच्छी तरह से काम करते थे, उन्हें अपने ज्ञान, सौम्यता और हास्य के लिए महत्व देते थे। उन्हें याद किया जाएगा।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दी श्रद्धांजलि 

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस के सीनियर नेता मोतीलाल वोहरा पहुंचे। साथ ही टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी जेटली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। 

Scroll to load tweet…

बीजेपी ने जताया दुख

बीजेपी ने ट्वीट कर दुख जताया और लिखा, 'प्रखर वक्ता, विख्यात विचारक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी को भाजपा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।'

Scroll to load tweet…


शबाना आज़मी ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने ट्वीट कर जेटली के निधन पर दुख जताया है। 

Scroll to load tweet…


जेटली के आवास पर पहुंच रहे हैं नेता

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है। रविवार सुबह बीजेपी नेता राम माधव, कैलाश विजयवर्गीय और शिवप्रताप पहुंचे। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी। 

Scroll to load tweet…

जेटली का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति: ओम बिड़ला

अरुण जेटली को याद करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि वह भारतीय राजनीति में सूरज की तरह चमक रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्होंने राष्ट्र को दिशा दी है। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर समाज को दिशा दिखाई है। उनके निधन से आज पूरा देश शोक में है। अरुण जेटली का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।