अरविंद केजरीवाल अप्रैल 2016 में दूसरी बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। उस समय तक संयोजक का कार्यकाल तीन साल तक ही रहा। लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आम आदमी पार्टी (Aaam Aadmi Party) का राष्ट्रीय संयोजक (National Conveynor) चुन लिया गया है। केजरीवाल तीसरी बार इस पद पर चुने गए हैं। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव व एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुन: सौंपी गई है। 
शनिवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्य परिषद में 34 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल रहे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद केजरीवाल के लिए पार्टी के संविधान में होता रहा संशोधन

अरविंद केजरीवाल अप्रैल 2016 में दूसरी बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। उस समय तक संयोजक का कार्यकाल तीन साल तक ही रहा। लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। 2020 में कोरोना महामारी के कारण 'आप' की राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हो सकी थी। जनवरी 2021 में जब आप की राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग हुई तो इसके संविधान में संशोधन कर दिया गया। इसमें राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया। इसी तरह एक अन्य संशोधन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक के अधिकतम दो कार्यकाल की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई। 

रविवार को राष्ट्रीय परिषद ने किया राष्ट्रीय संयोजक का चुनाव

शनिवार को आप के राष्ट्रीय परिषद का चुनाव हुआ। इसमें 34 सदस्यों को चुना गया। परिषद ने रविवार को राष्ट्रीय संयोजक का चुनाव करते हुए पुन: अरविंद केजरीवाल को चुन लिया। यह उनका तीसरी बार निर्वाचन है। अब वह अगले पांच साल तक संयोजक बने रहेंगे।