अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही है। ऐसे में केजरीवाल ने मीडिया के समक्ष कहा कि ईडी की ओर से मेरे पर कार्रवाई और मुझे गिरफ्तार करने का उद्देश्य मेरा अपमान करना है।  

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में हैं। आज बुधवार (3 अप्रैल) को बेल की अर्जी पर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे केजरीवाल की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही है। इससे पहले केजरीवाल ने मीडिया के समक्ष कहा कि ईडी की ओर से मेरे पर जो कार्रवाई की गई है और मुझे गिरफ्तार करने के पीछे एक मात्र उद्देश्य है कि मेरा अपमान हो। मेरा अपमान करना है गिरफ्तारी का उद्देश्य था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईडी ने बिना आधार, बयान और पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने का एकमात्र उद्देश्य उनके सम्मान को ठेस पहुंचाना औऱ उन्हें अपमानित करना था। केजरीवाल ने कहा कि मुझे ईडी ने बिना किसी पूछताछ, बयान या सामग्री के गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी का क्या आधार है कुछ पता नहीं। 

पढ़ें तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर, कम हो गया 4.5kg वजन

केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
आप प्रमुख केजरीवाल के लोकसभा चुनाव के कुछ सप्ताह पहले गिरफ्तार किए जाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ और सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाए गए। आरोप लगाए गए की भाजपा सरकार जीत सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाल रही है, ताकि चुनाव कार्य प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्ट को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल के अधिवक्ता ने रखी दलील
मुख्यमंत्री केजरीवाल का केस लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि ईडी के पास केजरीवाल के खिलाफ सबूत नहीं है, फिर भी गिरफ्तारी की गई है"। अधिवक्ता ने ये भी कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के दौरान घर पर उनका बयान तक लेने को कोशिश नहीं की गई। क्या ईडी को किसी को गिरफ्तार करने से पहले ऐसा नहीं करना चाहिए था।