केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास की मरम्मत करने के लिए मास्टर प्लान 2021 का उल्लंघन किया गया।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने बुधवार को आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के आधिकारिक आवास की मरम्मत करने के लिए मास्टर प्लान 2021 का उल्लंघन किया गया। साथ ही रिनोवेट के लिए कई पेड़ भी काट दिए गए। केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर फिलहाल आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 केजरीवाल के आवास के पास अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने वाले लेखी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आवास के नवीनीकरण में 45 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। बता दें कि दिल्ली भाजपा ने सोमवार से सिविल लाइंस में केजरीवाल के सरकारी आवास के पास धरना दे रही है।

सीएम आवास के नवीनीकरण पर खर्च हुए 45 करोड़

मंत्री ने कहा कि 500 गज का एक नया बंगला लगभग 4-5 करोड़ रुपये के साथ बनाया जा सकता है, जबकि केजरीवाल ने अपने आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए। विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री ने आगे कहा, “वही केजरीवाल जो सत्ता में आने से पहले कहा करते थे कि उन्हें सरकारी आवास और वाहनों का आनंद नहीं चाहिए, अब वही मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने लिए 7 सितारा सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं।”

मीनाक्षी लेखी ने कहा मरम्मत के दौरान काटे गए 11 पेड़

उन्होंने आरोप लगाया, "यह लुटियन दिल्ली जैसा क्षेत्र है और आप बिना अनुमति के इसमें एक ईंट भी नहीं लगा सकते। नवीनीकरण मास्टर प्लान 2021 का उल्लंघन करते हुए। दिल्ली शहरी कला आयोग से भी किसी को अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घर की मरम्मत के दौरान सैंकड़ों साल पुराने 11 बड़े बरगद के पेड़ काट दिए गए ।

वहीं, AAP प्रधानमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आवासों पर खर्च का हवाला देते हुए भाजपा के आरोपों का आक्रामक रूप से जवाब दे रही है। पार्टी का आरोप है कि देश के सामने आने वाले मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा इसे मुद्दा बना रही है।

यह भी पढ़ें- Same Gender Marriage: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, समलैंगिक जोड़ों की जरूरतों के लिए बनाई कमेटी