असम के श्रीभूमि ज़िले में दो जेल गार्डों ने एक मानसिक रूप से विकलांग बेघर महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात की है।

Assam Crime: असम के श्रीभूमि जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो जेल गार्ड आधी रात को एक बेघर महिला को घसीटकर जेल परिसर में ले आए और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला मानसिक रूप से विकलांग है। पुलिस ने दोनों जेल गार्ड को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1.30 बजे की है। दोनों जेल गार्ड महिला के साथ गैंगरेप कर रहे थे तभी उन्हें पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की पहचान हरेश्वर कलिता और गजेंद्र कलिता के रूप में हुई है। उनकी उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। हरेश्वर गुवाहाटी के पंजाबरी और गजेंद्र बोरागांव इलाके का रहने वाला है।

आधी रात को सड़क पर अकेली थी महिला

श्रीभूमि के एएसपी प्रणबज्योति कलिता ने कहा, "हमें सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। बाद में दोनों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला मानसिक रूप से विकलांग है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के समय महिला सड़क पर अकेली थी। उसे दोनों गार्ड घसीटकर जबरदस्ती जेल परिसर ले गए थे।"