Assam में उग्रवादी संगठन DNLA ने गुरुवार रात 7 ट्रकों को आग लगा दी। इस घटना में 5 ड्राइवरों की मौत हो गई। इससे पहले उग्रवादियों ने गोलियां भी बरसाईं।

गुवाहाटी, असम. यहां आतंकवादी संगठन DNLA ने गुरुवार रात एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए 7 ट्रकों को आग में फूंक दिया। हादसे में 5 ट्रक ड्राइवरों की दर्दनाक मौत हो गई। उग्रवादियों ने गोलियां बरसाकर उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। यह घटना सुदूर दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के पास हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-काबुल हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद भारत में अलर्ट, 200 NSG कमांडो ने किया मॉक ड्रिल

उग्रवादियों ने कई राउंड फायर किए
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने दीमा हसाओ में उमरंगसो -लंका रोड पर दिसमाओ गांव के पास इस घटना को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने कई राउंड फायर किए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे जले हुए 5 शव मिले। जिले के एसपी ने बताया कि DNLA उग्रवादी ग्रुप की भूमिका सामने आने के बाद असम राइफल्स की मदद से क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें-अगर आप ड्रोन उड़ाते हैं, तो ये नए नियम अवश्य पढ़ लें, Gov ने जारी किया नोटिफिकेशन, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

ऑटोमेटिक हथियारों से की फायरिंग
दीमा हसाओ जिले के SP जयंत सिंह ने बताया कि आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों(automatic weapons) से गोलीबारी की थी। फिर ट्रकों को आग लगा दी। घटना स्थल गुवाहाटी से करीब 200 किमी दूर है। ये ट्रक ट्रक पास के सीमेंट फैक्ट्री के लिए कोयला और अन्य सामग्री ले जा रहे थे। बता दें कि दीमा हसाओ जिला असम के तीन पहाड़ी जिलों में से एक है। पहले यह विद्रोही गतिविधियों और समूहों का केंद्र था। पिछले 5 वर्षों में एक हद तक शांति बनी हुई थी। लेकिन इस घटना ने फिर से पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मई में सुरक्षाबलों ने कार्बी आंगलोंग जिले के धनसिरी इलाके में एक एनकाउंटर में DNLA के 6 आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस को उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ था। यह ऑपरेशन धनसिरी इलाके में एक युवक की हत्या के बाद किया गया था। 

DNLA का गठन 2019 में हुआ था। यह दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों के साथ-साथ पड़ोसी नागालैंड के कुछ हिस्सों में सक्रिय माना जाता है।

यह भी पढ़ें-देखिए कैसे 2 सेकेंड में आग का गोला बन फट गया लड़ाकू विमान मिग-21, आसमान में छा गया धुएं का गुबार और नीचे आग